{"_id":"5b68aa3f4f1c1b05468b651d","slug":"181533585983-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे बंद रहा उपकेंद्र, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे बंद रहा उपकेंद्र, पानी के लिए तरसे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
सरैया हाईवे के किनारे रात में आई तेज आंधी से टूटे विद्युत तार को ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित पुराने ट्रांसमिशन उपकेंद्र में तकनीकी खामी से इससे आपूर्ति पाने वाले तारामंडल उपकेंद्र के हजारों उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती झेलनी पड़ी। क्षेत्र में सुबह पेड़ों की डालियों की छंटाई और फिर उपकेंद्र में खराबी की वजह से इलाके में पानी का संकट खड़ा हो गया। लगातार कटौती से लोगों के घरों के इनवर्टर भी बैठ गए।
सोमवार को पेड़ों की डालियां काटने और अन्य सुधार कार्यों के लिए तारामंडल उपकेंद्र सुबह 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक बंद किया गया था।
इसके बाद अवर अभियंता तारामंडल प्रमोद यादव ने जब मोहद्दीपुर पुराने ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल करने को कहा तो पता चला कि वहां तकनीकी खराबी आ गई है। इससे छह बज तक लोगों को विद्युत आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे दाउदपुर, इंदिरानगर, रसूलपुर, पैडलेगंज, बिलंदपुर, सिद्धार्थपुरम, बुद्धविहार, रामगढ़, रानीबाग, कठउर, बेतियाहाता, कैलाशपुरी कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हुई। लंबी कटौती से लोगों के घरों की पानी की टंकीयां खाली हो गईं, पीने का पानी भी खत्म हो गया। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि ट्रांसमिशन में कुछ तकनीकी खामी से कटौती थोड़ी अधिक देर तक हो गई।

22 दुकानों के कनेक्शन हुए अंडरग्राउंड
बिजली निगम की आईपीडीएस योजना के तहत गोरखनाथ मंदिर स्थित दुकानों के तार को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले भी दुकानों के तार अंडरग्राउंड किए गए थे। सोमवार को मंदिर परिसर की 22 दुकानों के तार अंडरग्राउंड किए गए।
विज्ञापन