{"_id":"5b67570c4f1c1b66428b62b5","slug":"181533499148-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गीय गौतम गुरुंग को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गीय गौतम गुरुंग को दी श्रद्धांजलि
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम आंखों से दी शहीद गौतम गुरुंग को श्रद्धांजलि
कूड़ाघाट तिराहे पर स्थित प्रतिमा पर हुआ माल्यापर्ण
जीआरडी के कमांडेट ब्रिगेडियर अजय पासबोले ने पुष्पचक्र अर्पित किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कारगिल की लड़ाई में जबरदस्त शौर्य का परिचय देते हुए, पाकिस्तानी फौज के दांत खट्टे करने वाले भारत मां के वीर सपूत अमर शहीद ले. गौतम गुरुंग का 20वां शहादत दिवस रविवार को कूड़ाघाट तिराहे पर मनाया गया। गोरखा रेजमेंट डिपो (जीआरडी) के कमांडेंट बिग्रेडियर अजय पासबोले ने गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद 3/4 रेजमेंट से आए सूबेदार प्रेम बहादुर थापा ने अपनी रेजमेंट के जांबाज को श्रद्धांजलि दी।
भारत नेपाल मैत्री समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद के पिता पीएस गुरूंग ने भी युद्ध सेना मेडल से सम्मानित अपने पुत्र को पुष्पचक्र अर्पित किया। अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि धन्य है वो माताएं जो ऐसे वीर सपूतों को जन्म देती है। सभी भारतीय का कर्तव्य है कि वे शहीद के साथ-साथ उनके परिवार का पूरे मन से मान करें। श्रद्धांजलि देने वालों में रिटायर्ड कैप्टन प्रीतम थापा, कैप्टन गौपाल गुरुंग, इंद्र बहादुर राना, पदम बहादुर राना, कृष्ण बहादुर राना, एडवोकेट हरिवंश सिंह, शम्भू शरण सिंह आदि शामिल रहे।