{"_id":"5b56037f4f1c1bc57a8b6067","slug":"181532363647-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती दर पर गोवा की हवाई सैर कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती दर पर गोवा की हवाई सैर कराएगा आईआरसीटीसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
vistara flight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अगर आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो काम की खबर है। आईआरसीटीसी सस्ते दर पर यहां की हवाई सैर कराएगा। 20 सितंबर से 23 सितंबर तक चार दिन की यात्रा में समुद्री तटों पर और मांडवी नदी में भ्रमण करने को मिलेगा। यात्रा लखनऊ से शुरू होगी और इसकी बुकिंग गोरखपुर से भी करा सकते हैं। टूर पैकेज में यात्रियों को तीन सितारा होटल में ठहरने को मिलेगा और नार्थ एवं साउथ गोवा के समुद्री तटों तक जाने के लिए एसी गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस पैकेज में दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 20450 रुपये एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 20050 रुपये देना होगा। सफर करने वाले यात्री पर्यटन भवन, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। इसके अलावा गोरखपुर से 9794863609, 9794844561 नंबर पर भी बुक कराने की सुविधा है।