फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिंचाई मंत्री ने तरकुलानी रेग्यूलेटर का किया निरीक्षण

सिंचाई मंत्री ने तरकुलानी रेग्यूलेटर का किया निरीक्षण

Tue, 01 May 2018 01:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 01 May 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री ने तरकुलानी रेग्यूलेटर का किया निरीक्षण
सिंचाई मंत्री ने तरकुलानी रेग्युलेटर का निरीक्षण किया।
गोरखपुर। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को निर्माणाधीन तरकुलानी रेग्युलेटर का निरीक्षण किया। यहां चल रहे काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधीक्षण अभियंता माहेश्वरी प्रसाद व अधिशासी अभियंता संजय सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है और विभागीय कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं। मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापरक काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रेग्युलेटर को जून 2019 तक बनाना है।
विज्ञापन


खोराबार ब्लॉक के तरकुलानी रेग्युलेटर का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब रेग्युलेटर का निर्माण सिंचाई विभाग करा रहा है। इसकी जमीनी हकीकत और कामकाज की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से ही सिंचाई मंत्री सोमवार को तरकुलानी पहुंचे थे। उन्होंने पिछली बार के कटान स्थल का भी निरीक्षण किया और अधीक्षण अभियंता से डुहिया व लहसड़ी के पास कटान निरोधक परियोजना बनाने और सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा करने को कहा। इस दौरान इंजीनियर इन चीफ एके सिंह, विधायक विपिन सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

47 गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

सिंचाई मंत्री ने बताया कि 40 करोड़ की लागत बन रहे तरकुलानी रेग्युलेटर का सीधा फायदा 47 गांव के लोगों को मिलेगा। 2788 हेक्टेयर भूमि और उस पर रोपी गई फसलों को बाढ़ से बचाया जा सकेगा। रेग्युलेटर की मदद से रोजाना 300 क्यूसेक पानी राप्ती नदी में डाला जाएगा। इसके लिए 11 पंप 30 क्यूसेक और 3 पंप 10 क्यूसेक के लगाए जा रहे हैं। बाढ़ का पानी क्षेत्र में नहीं आएगा तो 32 हजार लोग खुशहाल रहेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर से तरकुलानी तक का बंधा 30.4 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed