फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   निशान साहिब की सेवा के बाद शुरू हुआ अखंड पाठ

निशान साहिब की सेवा के बाद अखंड पाठ शुरू

Sat, 06 Jan 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 06 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
निशान साहिब की सेवा के बाद शुरू हुआ अखंड पाठ
गुरु ग्रंथ साहिब को नए दीवान में स्‍थापित करने से पहले शोभायात्रा निकाली गई। - फोटो : Amar Ujala
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर में गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे दिन नवनिर्मित गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह सर्वप्रथम निशान साहिब की सेवा की गई। इसके बाद नवनिर्मित गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब को स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। गुरुद्वारा के पुनर्निर्माण के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब को जगदीप आनंद के निवास स्थान पर रखा गया था। प्रात: लगभग 10 बजे उनके निवास स्थान से गुरुवाणी कीर्तन के बीच पूरी सिख मर्यादा के मुताबिक गुरु ग्रंथ साहिब को सिर पर लाकर नवनिर्मित गुरुद्वारे में स्थापित किया गया। तत्पश्चात अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ हुआ जो सात जनवरी को प्रात: 10 बजे समाप्त होगा। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद संगत ने लंगर छका।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह लाडे व अरविंदर सिंह राजन ने बताया कि सात जनवरी को प्रात: 10 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद बाहर से आए रागी जत्थों द्वारा कीर्तन तथा विचार के बाद दीवान की समाप्ति होगी। अपराह्न दो बजे से गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। सायं 7 बजे से 8:30 बजे तक दस्तार बंदी एवं गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर विचार प्रतियोगिता होगी। कीर्तन की समाप्ति रात्रि 1:30 बजे होगी और फिर आतिशबाजी का विशेष आयोजन किया जाएगा। गुरु के अटूट लंगर का प्रारंभ रात्रि 10:30 बजे से होगा। देवेन्द्र पाल सिंह, मनमोहन सिंह लाडे, जयपाल सिंह कोहली, अरविंदर सिंह राजन, रसपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह चड्ढा, अपजीत सिंह हनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय व गर्म कपड़ों का किया वितरण
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर के तत्वावधान में दशम गुरु के प्रकाश उत्सव पर शुक्रवार को गोलघर स्थित चेतना तिराहे पर चाय, बिस्किट तथा गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में राहगीरों ने इसका लाभ उठाया। इस दौरान अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, रविंदर सिंह कोहली, भूपेंद्र सिंह घई, देवेंद्र सिंह लकी, तेजेंद्र सिंह अरोड़ा, वनिंदर सिंह घई, मैनेजर राजेंद्र सिंह आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed