{"_id":"59f0c15e4f1c1b8e698b77bd","slug":"181508950366-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए अस्पतालों के लिए जमीन का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए अस्पतालों के लिए जमीन का प्रस्ताव
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले में सात नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। इसके लिए अलग-अलग तहसीलों से प्रस्ताव मिले हैं। कुछ के लिए जमीन मिल गई है। कुछ जमीनों के सर्वे कराए जा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि कैंपियरगंज के सोनौरा बुजुर्ग, मटियारी, उनवल, कोहिला आदि गांवों से सीएचसी, पीएचसी के लिए जमीन का प्रस्ताव आया है। इसका सर्वे भी शुरू करा दिया गया है। सोनौरा बुजुर्ग की जमीन अच्छी है। यहां अस्पताल निर्माण की पूरी संभावनाएं हैं। मटियारी में प्रस्तावित जमीन बांध और नदी के बीच में है। ऐसे स्थान पर अस्पताल नहीं बनाया जा सकता है। उनवल में प्रस्तावित जमीन को आबादी से जोड़ने के लिए सड़क नहीं है। अन्य स्थानों का भी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में जो जमीनें अस्पताल के निर्माण के लिए अनुकूल पाई जाएंगी, वहां निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नवंबर से चरगांवा-पिपरौली सीएचसी में इलाज
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पिछले दिनों लोकार्पण के बाद स्वास्थ्य महकमा चरगांवा और पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र संचालित कराने के लिए जुट गया है। सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि चरगांवा सीएचसी का उद्घाटन एक नवंबर को पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह करेंगे। पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन दो नवंबर को विधायक शीतल पांडेय करेंगे। इसके साथ ही इन दोनों सीएचसी से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होने लगेंगी।