{"_id":"59e118ab4f1c1bda538b7362","slug":"181507924139-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्र-छात्राओं को बनाएगा शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्र-छात्राओं को बनाएगा शिक्षक
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को नौकरी की तलाश के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने यहां के विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने का बीड़ा उठाया है। कैंपस सलेक्शन के माध्यम से फाउंडेशन विद्यार्थियों का चयन करेगी। सफल विद्यार्थी फाउंडेशन के विभिन्न संस्थानों में शिक्षक बन सकेंगे। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से रोजगार विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के काउंसलर पीयूष शुक्ला ने बताया कि जल्द ही कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। पीजी और पीएचडी स्कॉलर्स इसमें हिस्सा ले सकेंगे। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा। चयनित युवाओं को जुलाई 2018 तक नियुक्ति दी जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों को 28 हजार मानदेय दिया जाएगा। अतिथियों का स्वागत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रविशंकर सिंह ने किया।