फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कटान की गति धीमी फिर भी पलायन जारी

कटान की गति धीमी फिर भी पलायन जारी

Mon, 11 Sep 2017 11:45 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कटान की गति धीमी फिर भी पलायन जारी
कुशीनगर। अहिरौलीदान व बाघाचौर गांव के सामने बीते 24 दिन से कटान कर रही गंडक नदी के तेवर तो कुछ नरम पड़े हैं, लेकिन सहमे लोगों का पलायन अब भी जारी है। लोग अपने सामान तो पहले ही हटा चुके हैं, अब मकान तोड़कर मलबा हटाने में लगे हैं।
विज्ञापन

गंडक नदी अगस्त के तीसरे सप्ताह से ही अहिरौलीदान गांव के सामने कटान कर रही है। इस गांव के चित्तू टोला, कंचनटोला, डीह टोला व कचहरी टोला के अलावा सितंबर महीने में बाघाचौर गांव के नोनिया पट्टी टोला के सामने भी कटान तेज हो गया। भयभीत लोग अपना सामान हटाकर दूसरी सुरक्षित जगह पर चले गए। एक पखवारे से यहां के लोग अपने पक्के व कच्चे मकानों को तोड़कर ईंट व अन्य सामान भी ले जा रहे हैं। नदी हर दिन गांव के हिस्से को काटते हुए बंधे की तरफ बढ़ रही है। अहिरौलीदान से सटे बिहार प्रांत के गाइड बांध के पास भी कटान होने से कई गांव प्रभावित हैं। बिहार प्रांत का सिंचाई विभाग भी कटाने रोकने के लिए प्रयासरत है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। कई जगह नदी एपी तटबंध के समानांतर हो गई है। इसके चलते तटबंध पर भी खतरा बना हुआ है। अहिरौलीदान व बाघाचौर गांव के लोगों के अनुुसार सोमवार को कटान की गति धीमी रही, लेकिन नदी के रुख को देखते हुए यहां अब रुकने को कोई तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि जलस्तर में थोड़ा सा भी बदलाव होते ही कटान की गति पुन: तेज हो जाएगी। यहां के निवासी हरिश्चंद्र, शिवरतन, नगीना, योगेंद्र, रामचंद्र, रामाज्ञा आदि लोग सामान समेत गांव छोड़कर जा चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, दीनानाथ सिंह, सुजीत यादव, अरविंद सिंह आदि का कहना है कि बचाव कार्य देर से शुरू होने की वजह से ही इन गांवों का वजूद खतरे में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed