{"_id":"59b57d1b4f1c1bf17f8b5a2f","slug":"181505066267-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच गिरा, प्रभारी मंत्री समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच गिरा, प्रभारी मंत्री समेत आठ घायल
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे फसल ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मंच गिर गया। इससे प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, सदर विधायक, सीडीओ समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इसके बाद प्रभारी मंत्री आनन- फानन में कार्यक्रम छोड़कर गोरखपुर चले गए।ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अभी वे बमुश्किल तीन से चार मिनट ही बोले पाए थे कि उसी दौरान मंच अचानक भरभरा कर गिरे गया। इसके नीचे दबकर प्रभारी मंत्री, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सीडीओ हाकिम सिंह, ई डिस्ट्रिक मैनेजर शिशिर श्रीवास्तव समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद भगदड़ मच गई और इस दौरान भी कई लोग चोटिल हो गए। इससे पूर्व में टेंट में काम कर रहा एक युवक भी करंट के झटके से चोटिल हो गया।
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि मंच बनाने में चूक हुई है। स्पोर्ट ठीक से नहीं दिया गया था। टेंट लगाने वाले बस्ती के निवासी वेंडर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन और बिजली विभाग के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इस मामले में जिसके भी स्तर से लापरवाही हुई है, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
कमीशनखोरी के चक्कर में मंच कमजोर बना
सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि मंच बनाने में कमीशनखोरी का ही नतीजा रहा है कि मंच कमजोर बनाया गया था, जो गिर गया। आरोप था कि शार्ट सर्किट की भी स्थिति पैदा हो गई थी। मंच के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले पीडब्लूडी के एक्सईएन और बिजली विभाग के एक्सईएन की घोर लापरवाही परिलक्षित हुई। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए जेल भेजे जाने की कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। मामले को लेकर प्रभारी मंत्री से भी वार्ता करेंगे।