फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूपी को बेहतर बना रहे हैं सीएम योगी : नाईक

यूपी को बेहतर बना रहे हैं सीएम योगी : नाईक

Sun, 10 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी को बेहतर बना रहे हैं सीएम योगी : नाईक
गोरखपुर।
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनका यह प्रयास गोरक्षपीठ की राष्ट्र और समाज के प्रति संकल्पित धारणा का प्रतिफल है। समाज व राष्ट्र के लिए कैसे कार्य करना चाहिए, यह हमें गोरक्ष पीठ में देखने को मिला है। राष्ट्र धर्म और संस्कृति का मतलब कैसा होना चाहिए, ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ ने इसे प्रवचन में नहीं व्यवहार में लाने का कार्य बताया था। उनके साथ कार्य कर के योगी आदित्यनाथ ने बहुत कुछ सीखा है।
गोरखनाथ मंदिर में चल रहे श्रद्धांजलि समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कर्म को प्रधान बताते हुए हर किसी को कुछ करने का संदेश दिया। कहा कि सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उसे भी जीवन में कुछ करना है। जो बैठ गया उसका भाग्य भी बैठ जाता है। जो खड़ा रहता है उसका भाग्य भी खड़ा रहता है। जो सोया उसका भाग्य भी सो जाता है। इस लिए मनुष्य को खडे होकर चलते रहना चाहिए।
विज्ञापन

अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए नाईक ने शहीद वीर अब्दुल हमीद का जिक्र किया। कहा कि लोगों के मन में देश के लिए शहीद होने वालों के प्रति कितना सम्मान है, वह आज शहीद के गांव जाकर देखने को मिला। अब्दुल हमीद 52 साल पहले शहीद हुए थे। लोगों में उनके प्रति जो जज्बा देखने को मिला उससे सिर फक्र से और ऊंचा हो जाता है। एक तरफ शहीद तो दूसरी तरफ उन संतों को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला, जिन्होंने राष्ट्र, धर्म, संस्कृति, व्यक्तित्व विकास के निर्माण पर केवल प्रवचन नहीं दिया, बल्कि उसे व्यवहार में लाने का भी कार्य किया। यही वजह है कि इस पीठ ने दुनिया के धार्मिक केंद्रों का मार्ग दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed