फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   श्रीकृष्ण महोत्सव आज

श्रीकृष्ण महोत्सव आज

Mon, 14 Aug 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण महोत्सव आज

विज्ञापन
गोरखपुर।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए शहर के मंदिर सजकर तैयार हैं। विशेष पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में साफ-साफ और सजावट हो गई है। सामान्य लोगों जन्माष्टमी आज मनाएंगे जबकि वैष्णवजन 15 अगस्त को। शहर के मंदिरों में 14 अगस्त की रात 12 बजे लल्ला का जन्म विधिपूर्वक होगा। इससे पूर्व मंदिरों और अन्य आयोजन स्थलों पर श्रीकृष्ण की लीलाओं को झांकियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
शहर के जलकल, पुलिस लाइन, गीता वाटिका, पीएससी, बिछिया, आरपीएफ बैरक, टाउन हाल कचहरी क्लब, गोपाल मंदिर मोह्दीपुर, कूड़ा घाट और शहर के अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन करने और प्रसाद वितरण के सारे इंतजाम हो गए है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद मिश्रा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा अर्चना के लिए नंद बाबा, माता यशोदा और श्रीकृष्ण की मूर्तियों के सामने कलश रखें और तीनों को मौली बांधकर गौरी-गणेश की स्थापना करें। भगवान श्रीकृष्ण के विशेष पूजन में पंजीरी, मक्खन, मिश्री, फल और खीरा विशेष रूप से शामिल करें। तय समय पर खीरे को फोड़ दें। खीरा फूटने पर खीरे से लगी नाल को अलग कर दें। इसी विधि से लल्ला का जन्म उत्सव मनाएं। इसके बाद आरती करें और प्रसाद वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर होंगे कई कार्यक्रम
गोरखपुर। कचहरी क्लब की ओर से 14 और 15 अगस्त को कचहरी क्लब (टाउन हाल) में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजक जगदीश प्रसाद गोंड और मनोहर बाबा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वचालित प्रतिमाओं की झांकियां दर्शाई जाएंगी। इसी तरह से कान्हा सेवा संस्थान के प्रबंधक अनुपम ने रविवार को कैंप दफ्तर पर बैठक में कहा कि जन्माष्टमी पर 15 अगस्त को संस्कार मैरेज हाल मुफ्तीपुर कोतवाली नखास चौक में आयोजन होगा। इस दौरान पंचामृत अभिषेक एवं नाद उत्सव, नंदोत्सव और पालनोत्सव का कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed