फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाकर ही दम लेंगे

पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाकर ही दम लेंगे

Thu, 03 Aug 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाकर ही दम लेंगे
महराजगंज/निचलौल। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित जिला संगोष्ठी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलकर भाजपा देश के साथ 18 राज्यों में सरकार चला रही है। सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास और देश की तरक्की के प्रयास में जुटी भाजपा पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाकर ही दम लेगी।
विज्ञापन

बुधवार को मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी खून पसीने से पार्टी को सींच कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह सत्ता राष्ट्रवाद के नाम पर मिली है। गांव गरीब के उत्थान के लिए मिली है। 70 सालों में कांग्रेस ने देश की सत्तर फीसदी आबादी पर ध्यान न देकर गांव का विकास नहीं होने दिया। हमारी सरकार की प्रत्येक योजना ही गांव से शुरू हुई। पंडित दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना हो या उज्ज्वला। सभी ने गांव के विकास को नया आयाम दिया है। दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस भारत का सपना देखा था। उसे बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख कर कार्यकर्ताओं से जन जन तक पहुंचाने की अपील की और जनसंघ के जमाने के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सीख लेकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी के क्षेत्रीय संयोजक ओपी मिश्रा ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय के विराट व्यक्तित्व एवं दर्शन से सीख लेकर युवा कार्यकर्ता पार्टी के संकल्पों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पं.दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति को अपना आराध्य मानक कर उनके उत्थान की जो बीड़ा उठाई थी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी व कार्यक्रम संयोजक दुर्गा प्रसाद अग्रहरि आदि ने संबोधित किया। इसके उपरांत जनसंघ के जमाने से पार्टी के लिए काम करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष उदय भान मल्ल, रवींद्र विश्वकर्मा, अष्टभुजा पांडेय, शेषनारायण जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल व दिवाकर पांडेय को अंगवस्त्र व पंडित दीन दयाल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने की जबकि संचालन जिला मंत्री ओम प्रकाश पटेल ने की। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी, चौधरी शिवेंद्र सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र पाल सिंह, कृष्ण गोपाल जायसवाल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, परदेशी रवि दास, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दुर्गा गुप्ता, मधु पांडेय, तारा देवी, रेनू गुप्ता, विनोद गौंड, गिरिजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed