फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिकायतों का निपटारा करेंगी छह टीमें

शिकायतों का निपटारा करेंगी छह टीमें

Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों का निपटारा करेंगी छह टीमें
महराजगंज/नौतनवां। जन समस्याओं के प्रभावी निपटारे के लिए तहसील समाधान दिवस के स्थान पर महीने के पहले एवं तीसरे मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। टीम का गठन का शिकायतों के उसी दिन निपटारे पर जोर दिया गया। नौतनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम वीके सिंह ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निपटारे के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया। राजस्व निरीक्षक क्षेत्र नौतनवां, नई कोट, बरगदवां, लक्ष्मीपुर, समरधीरा, एकसड़वा शामिल हैं। डीएम ने बताया कि प्रत्येक टीम में एक राजस्व निरीक्षक, दो लेखपाल, एक सबइंस्पेक्टर तथा एक कांस्टेबल शामिल होगा।
विज्ञापन

यह टीम सबसे अधिक शिकायत वाले गांव में भेजी जाएगी। डीएम ने शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निपटारें की हिदायत दी। जिससे आमजन में यह विश्वास हो कि प्रशासनिक व्यवस्था उसकी शिकायतों के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विलंब से निस्तारण, लापरवाही बरतने एवं निस्तारण में रुचि न लेने वाले अफसरों कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी आरपी सिंह ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 301 मामले दर्ज किए गए। मौके पर 11 शिकायतों का निपटारा किया गया। संचालन एसडीएम विक्रम सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राधेश्याम, एडीएम न्यायिक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पीडी जीपी गौतम, प्रभारी सीएमओ पीए लारी, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल, एके मौर्य, आरके गौतम, जिला आबकारी अधिकारी बजरंग बहादुर सिंह, संदीप नाथ सिंह, सीओ सुरेश कुमार रवि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में 104 शिकायतों में 15 का मौके पर ही निपटारा हो गया। एसडीएम सदर देवेश गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का समय से निपटाने की हिदायत दी। इस बीच कुछ अधिकारी तहसील सदर सभागार में सोते हुए नजर आए। तहसीलदार केशव प्रसाद के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

फरेंदा में 107 मामलों में 15 का निपटारा
फरेंदा। एसडीएम राम बहादुर सिंह ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निपटारे की हिदायत दी। कुल 107 मामलों में 15 का निपटारा किया गया। एसडीएम ने कहा कि गांव में अधिकतर मामले राशन कार्ड को लेकर हैं। उसकी जांच करा कर समाधान करें। एमडीएम की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित टीम में बीईओ, एडीओ पंचायत व सप्लाई इंस्पेक्टर आदि शामिल है। टीम एक महीने में पांच परिषदीय विद्यालय व पांच आंगनबाड़ी केंद्र के भोजन की जांच कर सूचना तहसील स्तर पर देगी। शासन की मंशा बच्चों को ताजा व शुद्ध भोजन देने की है। मथुरानगर के संजय ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा, छितही बुजुर्ग के परशुराम ने राशन कार्ड में अनियमितता की शिकायत की है। गनेशपुर के उमेश ने झोपड़ी हटवाने व लेजार महदेवा की लक्ष्मी ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस दौरान सीओ रामपाल, बीडीओ रामकुमार उपाध्याय, तहसीलदार राजेश अग्रवाल, प्रदीप पांडेय, बीईओ हेमवंत कुमार, सीडीपीओ नीरजा गुप्ता, बृजेश विश्वकर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed