फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एक्सईएन की जांच में एसडीओ रुस्तमपुर फेल

एक्सईएन की जांच में एसडीओ रुस्तमपुर फेल

Sat, 29 Jul 2017 07:02 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
एक्सईएन की जांच में एसडीओ रुस्तमपुर फेल
गोरखपुर।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन एके सिंह की जांच में एसडीओ रुस्तमपुर फेल हो गए। एक्सईएन ने इस पर एसडीओ को लताड़ लगाई और मुस्तैदी से ड्यूटी करने को चेताया।

हुआ यूं कि बरहुआं से लालडिग्गी आने वाली 33 केवी लाइन में खराबी से घंटे भर से बिजली बाधित थी। अवर अभियंता ने इसकी सूचना एक्सईएन को दी। इसके बाद उन्होंने एसडीओ को फोन कर बिजली सप्लाई के बारे में पूछा तो जवाब में एसडीओ ने सब ठीक बताया। एसडीओ का जवाब सुन एक्सईएन हैरान हो गए। कहीं आपूर्ति बाधित होने के सवाल को एसडीओ साफ टाल गए। इस पर एक्सईएन ने एसडीओ को बताया कि शुक्रवार की रात 8:30 बजे के करीब लालडिग्गी क्षेत्र में घंटे भर आपूर्ति बाधित रही है। इस पर एसडीओ अवाक रह गए। एक्सईएन ने लताड़ लगाते हुए एसडीओ को बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर पूरी तरह से अपडेट रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed