{"_id":"5967c2b54f1c1bbd378b45fe","slug":"181499972277-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता विहीन स्कूलों को बंद न कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता विहीन स्कूलों को बंद न कराने की मांग
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गुरुवार को वित्तविहीन मान्यता विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर मान्यता विहीन स्कूलों को बंद न करवाने की मांग की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्कूल बंद हो गए तो बेरोजगारी बढ जाएगी।
संगठन के जिलाध्यक्ष रामराज चौरसिया ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता विहीन स्कूलों को बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है। मान्यता के लिए आवेदन करने की अंतिम समय नियमानुसार 31 अगस्त है और इसके पूर्व विद्यालय को बंद करना नियम केे विरुद्ध है। जिले के तमाम स्कूल ऐसे भी हैं जो मान्यता के लिए आवेदन किए हैं लेकिन विभाग फाइलों को लटकाए रखा। उनकी कमियों को नहीं बताया जा रहा है, जिसे दूर कर मान्यता ली जा सके। इतना ही नहीं, तमाम स्कूलों के मान्यता के मानक पूरे होने के बाद भी विभाग टाल-मटोल कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल मान्यता लेकर ही स्कूल का संचालन करना चाहते है लेकिन मान्यता लेेने की प्रक्रिया कठीन होने से मान्यता नहीं ले पाते है। इस मौके पर जितेंद्र यादव, राजेश गुप्ता चंद्रभान जायसवाल, बाबूलाल त्रिपाठी, अनंत गुप्ता, धर्मेद्र कुमार यादव, कमलेश शर्मा, वृजेश सिंह, दीनानाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।