फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दफ्तर में डूब रहा कॉलेजों का भविष्य

दफ्तर में डूब रहा कॉलेजों का भविष्य

Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
दफ्तर में डूब रहा कॉलेजों का भविष्य

विज्ञापन
गोरखपुर। दाउदपुर चौराहे पर स्थित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का दफ्तर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बारिश से सड़क और नाली का गंदा पानी पूरे दफ्तर में घुस गया है। गंदगी के बीच कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। हर सीजन में इस हाल से कर्मचारियों को गुजरना पड़ता है, मगर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इससे दो मंडल और दो जिलों के कॉलेज, शिक्षकों से संबंधित दस्तावेजों के खराब होने का खतरा है।

प्रदेश के आठ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में शुमार गोरखपुर का यह कार्यालय सबसे पुराना है। 1982 में दफ्तर की नींव पड़ी। तब से आज तक ये दफ्तर किराए के मकान में चल रहा है। गोरखपुर, बस्ती मंडल के साथ ही बलरामपुर, श्रावस्ती के कॉलेजों, शिक्षकों का काम यहीं से होता है। फिर भी दफ्तर की दशा बदलने की कोशिश नहीं हुई। यहां एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा है। कर्मचारी कहते हैं कि बारिश में काम करना मुश्किल हो जाता है। ईंट लगाकर दफ्तर में घुसना पड़ता है। कई बार घुटनों तक पानी आ जाता है। दस्तावेज भी भीग जाते हैं। सीलन से फाइलें खराब हो जाती हैं। रोजाना आधे से एक घंटा दफ्तर से पानी निकालने में बर्बाद होता है। इसके बगैर काम नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


वर्जन
दफ्तर की जमीन के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी और डीएम को पत्र लिखा गया है, मगर अब तक जमीन नहीं मिली है। जमीन मिलते ही दफ्तर का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. राजीव पांडेय, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed