फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देर से शुरू हुई काउंसिलिंग, गेट पर धक्का-मुक्की

देर से शुरू हुई काउंसिलिंग, गेट पर धक्का-मुक्की

Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
देर से शुरू हुई काउंसिलिंग, गेट पर धक्का-मुक्की

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की स्नातक कक्षाओं में चल रही प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को जिम्मेदारों की बेरुखी से 45 मिनट देर से शुरू हुई। प्रवेश प्रक्रि या शुरू होने का समय यूनिवर्सिटी ने 10 बजे निर्धारित किया है, मगर जिम्मेदार 11 बजे तक काउंसिलिंग केंद्र दीक्षा भवन पहुंच रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ की टीम सुबह 10 बजे जब दीक्षा भवन पहुंची तो ना तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड का कोई जिम्मेदार और न ही प्रवेश काउंसिलिंग से जुड़े कोई शिक्षक केंद्र पर नजर आए। 10 बजते-बजते धीरे-धीरे कर्मचारियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो बदस्तूर 11 बजे के बाद भी जारी रहा। खुद शिक्षक और प्रॉक्टर सुबह 10:45 बजे के बाद केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

करीब 11 बजे के बाद अभ्यर्थियों को गेट से अंदर प्रवेश कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। अंदर पहले जाने की फिराक में अभ्यर्थियों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश 13 से
यूनिवर्सिटी के बीसीए प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कट ऑफ जारी कर दिया गया है। पहले दिन 237 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से दीक्षा भवन के कमरा नं 101 में होगा। यह जानकारी देते हुए डीन साइंस प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतीक्षा सूची 195 या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगा। सभी अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक दीक्षा भवन में उपस्थित होना होगा।


जाति प्रमाण पत्र से खत्म हुई समय की बाध्यता
शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में सभी संकायों के डीन की बैठक हुई। बैठक में जाति प्रमाणपत्र से समय की बाध्यता को खत्म करने और आय प्रमाण पत्र तीन साल की अवधि के लिए मान्य करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जो विद्यार्थी ने इन प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कर चुके हैं, मगर उन्हें प्रमाण पत्र मिला नहीं है, वे आवेदन की रसीद प्रस्तुत कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed