फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जंगल में पेड़ काट रहा युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जंगल में पेड़ काट रहा युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
जंगल में पेड़ काट रहा युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
फरेंदा। खुर्रमपुर बीट में पेड़ काट रहे एक युवक को वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान पकड़ कर जेल भेज दिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गये शख्स के खिलाफ वन अधिनियम के अर्न्तगत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज गया है जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक ने बताया कि शनिवार की शाम खुर्रमपुर बीट में गश्त के दौरान दो लोग जामुन का पेड़ काट कर उसका बोटा बना रहे थे। टीम को देखते ही दोनों भागने लगे। एक शख्स तो टीम को चकमा देकर फरार हो गया लेकिन, एक युवक पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम राजू निवासी खुर्रमपुर वनटांगिया बताया और फरार हुए शख्स का नाम संजय निवासी खुर्रमपुर बताया। राजू को वन रेंज कार्यालय लाया गया। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर रविवार को राजू को जेल भेज दिया गया। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बनकटी में जमीन विवाद में मारपीट, नौ घायल
फरेंदा। बनकटी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी बनकटी में चल रहा है। फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में प्रह्लाद व नंदलाल व एक अन्य के बीच जमीन बंटवारे को लेकर रविवार को विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। इसमें बुधिराम, नंदलाल, अमरनाथ, ब्रह्मा, गजराज, मुनिराम, प्रह्लाद, शारदा व जगन्नाथ आदि लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा था। मारपीट की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी पक्षों को थाने लाकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed