{"_id":"593d7bd24f1c1b29288b45b7","slug":"181497201618-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमसफर से मुसाफिरों की साकार हुईं उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमसफर से मुसाफिरों की साकार हुईं उम्मीदें
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ स्टेशन पर हमसफर का ठहराव शुरू हो गया लिहाजा बुद्ध भूमि के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों से जिस पल का इंतजार था, उसे सामने देख कर लोग खुशियों से झूम उठे। उनकी उम्मीदें साकार हो उठीं। देश की पहली हमसफर ट्रेन के नौगढ़ में ठहराव से दिल्ली अब दूर नहीं रह गई। सिद्धार्थनगर से महज साढ़े 12 घंटे का सफर कर लोग दिल्ली पहुंचेंगे। अब तक इस ट्रेन का ठहराव जिले में केवल बढ़नी स्टेशन पर था। सिद्धार्थनगर पहला जिला बना है, जहां दो अलग स्टेशनों पर हमसफर का ठहराव होगा।
यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक रविवार की रात 8.02 बजे गोरखपुर से नौगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 8.04 बजे यहां से रवाना होगी। सोमवार को दिल्ली से वापसी में सुबह 7.02 बजे ट्रेन नौगढ़ स्टेशन पर आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगी। हमसफर के पहले ठहराव को लेकर हर कोई उत्साहित दिखा। रविवार की सुबह से ही ट्रेन के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई थी। फूल-मालाओं के साथ लोग इसकी अगवानी को तैयार रहे। रेलवे ने लखनऊ से दो वरिष्ठ अधिकारियों को इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर से नौगढ़ भेजा। हर किसी को नौगढ़ स्टेशन पर हमसफर के ठहराव का इंतजार था, जो रात आठ बजे पूरा हुआ।
बता दें कि आमान परिवर्तन के बाद से ही गोरखपुर-नौगढ़-बढ़नी-गोंडा रूट पर दिल्ली के लिए ट्रेन संचालन की मांग होती रही है। हमसफर का संचालन शुरू होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी, लेकिन शुरुआती दौर में सिर्फ बढ़नी में ठहराव स्वीकृत था। लोगों की बेहद मांग व सांसद जगदंबिका पाल के अथक प्रयास के बाद रेलवे बोर्ड ने नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी हमसफर के ठहराव को मंजूरी दी, जो रविवार से आरंभ हो गया।
विज्ञापन
सांसद ने हरी झंडी दिखाकर हमसफर को रवाना किया
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित हमसफर एक्सप्रेस को रविवार की देर रात सांसद जगदंबिका पाल ने नौगढ़ रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन गोरखपुर से रात 8:20 बजे नौगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि यहां पर हमसफर के पहुंचने का निर्धारित समय रात 8:02 बजे है। यहां सांसद के नेतृत्व में आम लोगों व रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर फूल-मालाओं से ट्रेन का स्वागत किया।
संक्षिप्त संबोधन के बाद सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि बुद्ध भूमि के लोगों की मांग को देखते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस ट्रेन के नौगढ़ स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दी है। सिर्फ सिद्धार्थनगर में ही इस ट्रेन को दो ठहराव मिले हैं। इस मौके पर रेलवे लखनऊ मंडल के डीसीएम रोहित गुप्ता, डीओएम संजीव कुमार शर्मा, टीआई संदीप गुप्ता, प्रदीप दुबे, जितेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर केसी श्रीवास्तव सहित सदर विधायक श्यामधनी राही, उसका बाजार चेयरमैन हेमंत जायसवाल, विनीत श्रीनेत, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दीपक मौर्य, श्यामसुंदर मित्तल, ओमप्रकाश यादव, लालजी त्रिपाठी, दयाराम लोधी, रिंकू मिश्र, सरोज शुक्ला, रीता पांडेय आदि मौजूद रहे।
पहले दिन 12 यात्रियों ने कराया रिजर्वेशन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर से नौगढ़ होते हुए दिल्ली को जाने वाले हमसफर ट्रेन में पहले दिन नौगढ़ रेलवे स्टेशन से 12 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराए हैं। यह यात्री नौगढ़ से दिल्ली की ऐतिहासिक यात्रा के गवाह बने। बता दें कि दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जिले के लोगों को अब तक बढ़नी या गोरखपुर, बस्ती जाना पड़ता था। उनकी यह मुश्किल अब दूर हो गई है।
बढ़ेगा व्यापार, विद्यार्थियों और मरीजों को सहूलियत
सिद्धार्थनगर। हमसफर के नौगढ़ स्टेशन पर ठहराव से हर वर्ग प्रफुल्लित है। इस ट्रेन को जिले के विकास की अहम कड़ी माना जा रहा है। दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी के चलते व्यापार में सुविधा मिलेगी तो इलाज के लिए एम्स जाने वाले मरीज भी राहत पा सकेंगे। बर्डपुर बाजार निवासी रमेश वर्मा का कहना है कि वाकई यह जिले के लिए बड़ी सौगात है। अब दिल्ली से व्यापार आसान होगा। नेपाल सीमा पर स्थित जिले में व्यापार क्षेत्र की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। भदवल निवासी अजय प्रकाश यादव इसका पूरा श्रेय सांसद को देते हैं। कहा कि बुद्ध भूमि के विकास में यह ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी। दवा-इलाज के लिए एम्स जाने वाले मरीजों को यहां-वहां भटकना नहीं होगा। शोहरतगढ़ के बभनी निवासी नसीब खां कहते हैं कि जिले के सैकड़ों युवा पढ़ाई व रोजगार के मकसद से दिल्ली में हैं। अब उन्हें घर आने-जाने में दुश्वारी नहीं होगी। बुद्धनगर निवासी अब्दुल साजिद ने कहा कि यह जिला अब तक राजधानी समेत देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ था। हमसफर के संचालन से यह अभाव दूर हो गया है।