फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज से गोरखधाम में महिलाओं के सीट आरक्षित

आज से गोरखधाम में महिलाओं के सीट आरक्षित

Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
आज से गोरखधाम में महिलाओं के सीट आरक्षित
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस से सफर करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से गोरखधाम एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में महिलाओं के लिए 20 सीटें आरक्षित रहेंगी। कोच के बाहर पेंट से संदेश भी लिखा रहेगा। दिव्यांग यात्रियों को भी सुरक्षित सीट पर बैठने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने कोच बदलने की तैयारी कर ली है। गोरखधाम एक्सप्रेस रोजाना गोरखपुर से और नई दिल्ली से चलती है। इसके लिए चार रैक उपलब्ध हैं। सभी रैक में गार्ड के डिब्बे के पास वाले कोच में महिलाओं की सीट आरक्षित की जाएगी। वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी देवर्षि श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार दो जनरल कोच की व्यवस्था की गई है। एक कोच के बाहर एक से 20 सीट (दो कूपा) के सामने पेंट से ‘महिलाओं के लिए’ लिखा रहेगा।
विज्ञापन

120 दिनों तक होगी दिक्कत

ट्रेन से दो चेयरकार हटाए गए हैं। इन कोच में टिकट आरक्षित कराने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। वहीं रेल प्रशासन के सामने भी दिक्कत है। चार महीने यानी 120 दिन पहले सीट बुक होती है। आरक्षित सीट वाले यात्री अगर नई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हुए और सीट पर बैठने की जिद कर लिए, तब हालात बिगड़ सकते हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर मैसेज कर सूचना दी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रेन के एक जनरल कोच में 20 सीट पर महिला यात्रियों को बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिन यात्रियों का रिजर्वेशन चेयरकार में है, उन्हें भी प्राथमिकता के तौर सीट दिलाई जाएगी।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed