{"_id":"5bf06ab0bdec226eee1b8489","slug":"171542482608-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने फूंका कांग्रेस प्रवक्ता का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा ने फूंका कांग्रेस प्रवक्ता का पुतला
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हियुवा ने कांग्रेस प्रवक्ता का पुतला फूंका
सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) की महानगर इकाई ने शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का पुतला फूंका। कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी से हियुवा कार्यकर्ता नाराज हैं। हियुवा के महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह, संयोजक ऋषि मोहन वर्मा और महानगर मंत्री आशीष गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस प्रवक्ता की प्रतीकात्मक शवयात्रा भी निकाली गई।
हियुवा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू अस्मिता के प्रतीक हैं। वह देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य है। कांग्रेस प्रवक्ता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें यूपी की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संजय शिलांकुर, दुर्गेश बजाज, राजेश सोनकर, संदीप शर्मा, अश्विनी सिंह, जयचंद, मंजीत विश्वकर्मा, अंगद कुशवाहा, विनोद सिंह, हिमांशु गुप्ता, दुर्गेश, आदर्श, श्याम, रजनीश, नीरज, सौरभ, रितेश, प्रिंस, विक्रम कुशवाहा, सर्वजीत सिंह, विकास गुप्ता, संतोष वर्मा, संदीप शर्मा, मनीष मोदी, रवि यादव, प्रियम शर्मा, अभिषेक पांडेय, आकाश यादव, प्रिंस निगम, अमर अग्रहरि, मनोज गुप्ता, शशांक गुप्त आदि मौजूद रहे।