फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राष्ट्रपति से संवाद करेंगे गोरखपुर के पांच टेराकोटा शिल्पी

राष्ट्रपति से संवाद करेंगे गोरखपुर के पांच टेराकोटा शिल्पी

Thu, 09 Aug 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति से संवाद करेंगे गोरखपुर के पांच टेराकोटा शिल्पी
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
गोरखपुर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट में गोरखपुर के टेराकोटा शिल्पकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने हुनर दिखाएंगे। टेराकोटा गांव गुलरिहा से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पांच शिल्पकार राष्ट्रपति से सीधा संवाद करेंगे। उपायुक्त उद्योग पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि गुलरिहा के नागेंद्र प्रजापति, हरिश्चंद्र, सुनीता, अर्जुन निषाद और सूरज राष्ट्रपति से संवाद करेंगे। जीडीए सभागार में भी इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


जुपिटर हॉल के पास स्थापित ‘जर्मन हंगर’ में रविंद्र प्रजापति लाइव डेमो देेंगे। प्रदर्शनी स्थल में जगदीश प्रजापति, उमेश कुमार प्रजापति और जय गौतम का स्टॉल लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के टेराकोटा शिल्पकारों को 91.50 लाख का लोन दिया जाएगा। 26 शिल्पकारों को इलेक्ट्रिक चॉक भी बांटी जाएगी। जनपद स्तर पर भी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का ऋण वितरण होगा।
विज्ञापन

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी

कमलेश प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, घनश्याम चौहान, देवानंद प्रजापति, ज्ञानती देवी, उमेश प्रसाद, राम बदन, परमेश्वर, जय गौतम, हरीश चंद्र गौतम, रघु कुमार, ओमप्रकाश, जनार्दन कुमार, अजीत कुमार, प्रवीण चतुर्वेदी, संतोष कुमार, आलोक कुमार त्रिवेदी, अरुणेश नारायण, प्रिंसी श्रीवास्तव, रामचंद्र, सुग्रीव, सुनीता देवी, अर्जुन, रामजी, सुनीता देवी, हरिवंश, मनोज, मदन, अनिल कुमार, शिव परसन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed