फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को खींचा 10.46 करोड़ का खाका

सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को खींचा 10.46 करोड़ का खाका

Tue, 07 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को खींचा 10.46 करोड़ का खाका
सीमावर्ती क्षेत्र के विकास का खींचा खाका
विज्ञापन

10.46 करोड़ से कराए जाएंगे विकास के काम
चार ब्लॉकों में सुधरेगी सड़क, शिक्षा, पेयजल, जल निकासी की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएडीपी अर्थात बार्डर एरिया डेवलपेंट प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र का विकास कराने को प्रशासन ने करीब 10.46 करोड़ का खाका खींच कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के चार ब्लॉकों बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, नौतनवां व निचलौल में भारत-नेपाल सीमा से दस किमी के दायरे में स्थित गांवों में सड़क, शिक्षा, पेयजल, जल निकासी आदि की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
बीएडीपी के तहत चार ब्लॉकों में विकास के लिए जो खाका खींचा गया है, उसमें से करीब 3.33 करोड़ से निचलौल, 2.34 करोड़ से लक्ष्मीपुर, 1.74 करोड़ से बृजमनगंज तथा करीब 3.14 करोड़ से नौतनवां ब्लॉक के गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय यादव ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग भी 35 लाख रुपये से काम कराएगा। इसके लिए विभाग से कार्ययोजना मांगी गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार चारो ब्लाकों में सड़क निर्माण पर 5.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संबंधित विभागों को यथाशीघ्र कार्ययोजना प्रस्तावित करने को कहा गया है। इसके अलावा प्रस्तावित क्षेत्रों में सोलर व स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए नेडा को करीब 36 लाख रुपये दिए जाएंगे। पेयजल की सुविधाओं के विकास पर 67.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीसी रोड व केसी ड्रेन बनवाने के लिए पंचायती राज विभाग को 2.09 करोड़ तथा कौशल विकास के लिए 86 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भेजे गए प्रस्ताव का राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी ने अवलोकन कर लिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद विभिन्न कार्यों के लिए संबंधित विभागों से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराकर मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। सीडीओ रामसिंहान प्रेम ने कहा कि शासन स्तर से परियोजनावार स्वीकृति एवं रकम मिलने के बाद प्रस्तावित कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed