{"_id":"5b0f01544f1c1bab6e8b56e0","slug":"171527710036-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लगाएंगे पांच लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लगाएंगे पांच लाख पौधे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 31 May 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। तय हुआ है कि यूपी के अलग-अलग जिलों में करीब पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला, महानगर, तहसील और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हिंयुवा के संरक्षक हैं। उनका जन्मदिन पांच जून को है। इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी है। हिंयुवा के महामंत्री पीके मल्ल ने बताया कि सामान्य तौर पर गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन नहीं मनाया जाता था।
यह पहला मौका है, जब उनके जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। पांच जून को विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में यूपी के करीब ढाई लाख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत स्तर पर भी पौधरोपण की योजना है।