फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर के 16 केंद्रों पर होंगे जेईई मेन के पेपर

शहर के 16 केंद्रों पर होंगे जेईई मेन के पेपर

Tue, 03 Apr 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 03 Apr 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
शहर के 16 केंद्रों पर होंगे जेईई मेन के पेपर
जेईई मेन - फोटो : डेमो पिक
आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिले केलिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) का आयोजन दो चरणों में होगा। परीक्षा के लिए शहर में 16 केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण की परीक्षा 8 अप्रैल को ऑफलाइन कराई जाएगी। इसमें नौ हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे चरण की परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसकी तिथि 15-16 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन


जेईई मेन का आयोजन सीबीएसई की तरफ से किया जा रहा है। इसके शहर समन्वयक अजीत दीक्षित बनाए गए हैं। समन्वयक ने बताया कि बीटेक और बी. आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जेईई मेन में 1 से 2.50 लाख रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस का ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने का मौका मिलता है। एडवांस का आयोजन सिर्फ आईआईटी में दाखिले के लिए होता है। एनआईटी और ट्रिपल आईटी की सीटें जेईई मेन की मेरिट से भरी जाती हैं। मेन का नतीजा 30 अप्रैल को आएगा।
विज्ञापन


एग्जाम सेंटर पर ही मिलेगी पेन, रफ पेपर
जेईई मेन के अभ्यर्थियों को पेन, रफ पेपर और पानी का बॉटल लेकर परीक्षा केंद्र पर नहीं जाना होगा। ये सब सीबीएसई की तरफ से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। ओएमआर शीट पर ब्लैक बॉल पेन से निशान लगाए जाएंगे। घड़ी, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स पहनकर आने पर रोक है। जूता-मोजा पहनकर या फिर बैग लेकर परीक्षा कक्ष तक नहीं जा सकेंगे। लड़कियों को सामान्य कपड़ा पहनकर आने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हेयर क्लिपर और क्लचर लगाने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय विश्वविद्यालय की 10 फीसदी सीटें भरेंगी
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की बीटेक प्रथम वर्ष की 10 फीसदी सीटें पहली बार जेईई मेन से भरी जाएंगी। इसका आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed