फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर की जनता को गठबंधन मंजूर नहीं : संजय

गोरखपुर की जनता को गठबंधन मंजूर नहीं : संजय

Wed, 07 Mar 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 07 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर की जनता को गठबंधन मंजूर नहीं : संजय
प्रेसवार्ता करते संजय सिंह। - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने बुधवार को सपा और बसपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता ने गठबंधन मंजूर नहीं है। वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने गठबंधन से लड़ा था लेकिन नतीजा निराश करने वाला था। इसका अध्ययन करने के बाद ही कांग्रेस ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सांसद ने कहा कि कांग्रेस स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है।
विज्ञापन


कांग्रेस से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को सदर लोकसभा उपचुनाव की प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम के लिए वोट मांगा। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसभा की। सांसद ने मोदी सरकार को भी हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, व्यापार और सीमा से आने वाली खबरें देशहित में नहीं हैं। भ्रष्टाचार बढ़ा है। करोड़ों रुपये का घोटाला करके नीरव मोदी और विजय माल्या विदेश भाग गए। केंद्र सरकार कहती है कि कालेधन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई लेकर भागने वालों का कुछ नहीं बिगड़ रहा है। वे विदेश में मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि जनता का भरोसा कांग्रेस में बढ़ा है। इसका नतीजा मध्य प्रदेश और राजस्थान के उपचुनाव में देखने को मिला है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव को कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने से सपा और बसपा के गठबंधन को स्वार्थ का बंधन बताया और कहा कि जनता इन्हें नकार देगी। कांग्रेस प्रत्याशी को अच्छे वोट मिलेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा और कहा कि कांग्रेस को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed