{"_id":"5a635fba4f1c1b90268b5628","slug":"171516462010-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलघर सीरियल ब्लास्ट का आरोपी सैफ कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलघर सीरियल ब्लास्ट का आरोपी सैफ कोर्ट में पेश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
2007 में गोलघर में सीरियल ब्लास्ट के आरोपी मो. सैफ उर्फ मुख्तार को गुजरात पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को गोरखपुर कोर्ट में पेश किया। आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजयपुर निवासी मो. सैफ को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विष्णु अग्रवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने केस में अगली तारीख दो फरवरी निर्धारित की है।
गोलघर में हुए ब्लास्ट में मो. सैफ भी आरोपी है। उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज है। सूरत और अहमदाबाद में हुए बम ब्लास्ट के मामले में गिरफ्तारी होने के बाद से उसे अहमदाबाद जेल में रखा गया है। वहां से वारंट बी के तहत गुजरात पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई। गोलघर बम ब्लास्ट के मामले में शनिवार को उसे कैंट पुलिस के सहयोग से कोर्ट में पेश किया गया। उसके अधिवक्ता ने न्यायालय से अनुरोध किया कि सुरक्षा की दृष्टि से मोहम्मद सैफ की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई जाए। अदालत ने इस मामले में दो फरवरी को सुनवाई के तिथि जारीख मुकर्रर की है।