{"_id":"59e3bbaa4f1c1bf2538b75ce","slug":"171508096938-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का दामन थाने को बेताब कई पूर्व पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का दामन थाने को बेताब कई पूर्व पार्षद
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। निकाय चुनाव से पहले सपा, कांग्रेस में भगदड़ मचने के संकेत हैं। पिछली बार सपा के टिकट से जीते और कार्यकारिणी के सदस्य रहे कई पूर्व पार्षद भाजपा का दामन थामना चाह रहे हैं। पांच पूर्व पार्षदों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को आवेदन फार्म देकर टिकट मांगा है।
नगर निगम की पिछली कार्यकारिणी और बोर्ड में समाजवादी पार्टी का दबदबा था। बोर्ड में समाजवादी के 30 से ज्यादा पार्षद थे। इसमें मनोज सिंह, अजय राय, मनीष सिंह, सुभाष सिंह बघेल की गिनती तेजतर्रार पार्षदों में होती थी। तीन पार्षद ऐसे हैं, जो नगर निगम की कार्यकारिणी में भी शामिल रहे। अब इन पूर्व पार्षदों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को आवेदन फार्म देकर टिकट मांगा है। इसकी पुष्टि पार्षदों ने खुद की है। मियां बाजार के पार्षद रहे मनीष सिंह ने कहा कि भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है। कुछ और सपा नेताओं ने भी भाजपा से नगर निगम चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके लिए आवेदन फार्म भी जमा किए गए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस से पार्षद प्रतिनिधि रहे चंद्रशेखर सिंह ने भी भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।