फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 saal ka bhaanja le ‘uda’ 40 kee maamee ko

16 साल का भांजा ले ‘उड़ा’ 40 की मामी को

Wed, 11 Oct 2017 12:06 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 11 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
16 saal ka bhaanja le ‘uda’ 40 kee maamee ko
love
बखिरा(संतकबीरनगर)। प्यार अंधा होता है। इसकी कोई उम्र नहीं होती। मंगलवार को बखिरा पुलिस चौकी पर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। मामला चालीस साल की मामी और 16 साल के भांजे के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनो को महिला का पति पानीपत से पकड़कर बखिरा चौकी लाया तो यहां प्रेमगाथा सुनकर सभी हैरत में पड़ गए। पूरे दिन मान- मनौव्वल का दौर चला पर, बात नहीं बन सकी। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली 40 साल की महिला का पति कोलकात्ता में रहकर नौकरी करता है। महिला की एक 18 साल की लड़की व 16 साल के पुत्र भी साथ में रहते है। पति ने बताया एक साल पूर्व बहन के कहने पर काम के सिलसिले में भांजे को भी व्यक्ति ने अपने पास बुला लिया। मामा व मामी के साथ किशोर रहने लगा। इसी दौरान 16 साल के भांजे किशोर का मामी के साथ प्रेम पनपने लगा। इसकी जानकारी किशोर के मामा को हुई तो उसने पत्नी व भांजे को काफी समझाया। इसके कुछ दिन बाद ही किशोर भांजा अपने मामा का पैनकार्ड व नगदी लेकर सहजनवां स्थित अपने घर चला आया। बाद में पति ने 27 सितंबर को अपनी पत्नी व बेटे को भांजे के पास सामानों को लेने के लिए सहजनवां थाना क्षेत्र के अपने बहन के गांव भेजा। उसी दिन भांजा अपनी मामी कोलकात्ता जाने के लिए ट्रेन पर बैठने के बहाने कहीं लेकर भाग गया। पति ने बताया कि जब पत्नी नहीं लौटी तो वह पहले अपने गांव फिर बहन के गांव आकर दोनों की तलाश की, पर दोनों का कहीं भी पता नहीं चला। जिसके बाद पति ने इसकी जानकारी थाने पर दी। पति ने बताया कि चार दिन पूर्व अचानक पत्नी ने फोन करके पानीपत में होने की जानकारी दी। उसके बाद युवक पानीपत गया और दोनों को गांव लाया। मंगलवार को पति दोनों को बखिरा पुलिस चौकी लेकर पहुंचा। चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी बातचीत कर रहे है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed