{"_id":"59b431384f1c1be87f8b5659","slug":"171504981304-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन के किनारे मिला युवक का शव
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शुक्रवार की रात घर से बंगलूरू जाने की बात कहकर निकले 30 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के मिश्रौली टोले के सामने रेलवे लाइन के किनारे मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। मोबाइल व अन्य सामान भी वहीं पड़े थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर लक्ष्मीगंज व कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के बीच स्थित मिश्रौली ढाले से करीब 300 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा था। सुबह गांव के लोगों ने रामकोला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के कपड़े व पास में पड़े मोबाइल से उसकी पहचान की। मृत युवक की पहचान लाला छपरा गांव निवासी मुकेश पुत्र खेदू के रूप में हुई। घर वाले आए तो इस बात की जानकारी हुई कि मुकेश शुक्रवार की रात को डेेमू ट्रेन से गोरखपुर के लिए निकला था। वहां से उसे रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू जाना था। युवक लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर डेमू ट्रेन पर सवार हुआ था। मुकेश की मौत की खबर सुनकर पत्नी किरन की तबीयत बिगड़ गई। घर वालों ने बताया कि किरन का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
इस संबंध में एसओ रामकोला अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक घर वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।