{"_id":"598089864f1c1bf7588b4629","slug":"171501596038-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में आग लगाने वाली महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में आग लगाने वाली महिला की मौत
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गीता प्रेस स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने के बाद खुद को आग लगाने वाली शोभा साहनी की मौत हो गई। सोमवार की आधी रात एक बजे के करीब जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजघाट के शेखपुर मोहल्ला के रहने वाले शंकर सैनी की पत्नी शोभा साहनी ने आर्थिक तंगी से आजिज आकर सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे शिव मंदिर में जल चढ़ाने के बाद घर से लाए हुए मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी। आसपास के लोगों ने उसे जलता देख पास के नाले में धक्का दे दिया था ताकि आग बुझ जाए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शोभा साहनी अपने पति शंकर सैनी के साथ फूल, माला बेचती थी। उसके तीन बच्चों में बेटी प्रीती इंटर पास है। मुस्कान कक्षा सात में पढ़ती है, जबकि बेटा शनि मानसिक रूप से कमजोर है। वह कक्षा 6 में पढ़ता है। मां की मौत के बाद बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।