फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

Thu, 27 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग
महराजगंज। बुधवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर विश्वकर्मा पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष परमात्मा विश्वकर्मा ने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश सरकार ने निरस्त कर दिया है। यह उचित नहीं है। सरकार को विश्वकर्मा पूजा दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। भगवान विश्वकर्मा सभी के आराध्य देवता है। विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ सरकार ने विश्कर्मा पूजा के दिन अवकाश समाप्त कर अन्याय किया है, जिसका संगठन विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के दिन न केवल वर्कशाप और दुकानों में मनाया जाता है बल्कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों और इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ ही सरकारी विभागों में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा विश्वकर्मा समाज की पहचान है। पिछली प्रदेश सरकार ने 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर विश्वकर्मा समाज को सम्मान दिया था। इस मौके पर नरसिंह विश्वकर्मा, मोती लाल विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, शैलेश, राहुल, गोपाल शर्मा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed