{"_id":"59525bd04f1c1b1b458b45e1","slug":"171498569680-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन हो जाएंगे जिला अस्पताल के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन हो जाएंगे जिला अस्पताल के दस्तावेज
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में मंगलवार को ई सर्वे का काम पूरा हो गया। लखनऊ से आई टीम ने अस्पताल के दस्तावेजों को ऑनलाइन करने के लिए एसआईसी से मशीन लगाने के लिए जगह की मांग की है। टीम ने सड़क के दोनों तरफ अस्पताल परिसर में अगल-अलग मशीन लगाने की बात कही है।
जिला अस्पताल को पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड करने के लिए सोमवार को लखनऊ की टीम ने सर्वे शुरू किया था। इस दौरान टीम ने ओपीडी, दवा काउंटर, क्षेत्रीय निदान केंद्र, पैथॉलजी समेत सभी वार्डों का निरीक्षण किया था। अस्पताल बड़ा होने के साथ ही इसका परिसर सड़क के दोनों तरफ फैला हुआ है। लिहाजा काम में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए टीम ने दोनों तरफ अलग-अलग मशीनें लगाने का फैसला किया है। टीम का सर्वे पूरा हो चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही कंप्यूटर लगाने व केबल बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे आने वाले समय में मरीजों की संख्या, दवा व जांच संबंधित सामान की उपलब्धता आदि की जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी। जिला अस्पताल में अभी तक ये काम मैनुअल होते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी।