{"_id":"59402f144f1c1b250b8b46a5","slug":"171497378580-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जली महिला की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जली महिला की अस्पताल में मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जलती हुई भाग कर सोमवार की शाम को हाइवे पर पहुंची महिला शहाना की मंगलवार की भोर में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के अंतिम बयान के आधार पर हाटा पुलिस ने उसकी सास और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परंतु इस मामले में मृतका की बेटी ने यह कहकर मामले को पेचीदा बना दिया है कि शाम चार बजे उसकी मां अचानक घर से लापता हो गई थीं। रात में उन लोगों को उनके जलने की जानकारी हुई। महिला का पति अब भी घर से गायब बताया जा रहा है। दूसरी तरफ मृत महिला के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
हाटा कोतवाली के महुअवा मस्जिदिया गांव निवासी मोहम्मद अली की पत्नी 40 वर्षीया शहाना सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हाटा कोतवाली के पगरा गांव के सामने हाइवे पर जलती हुई पहुंची और सड़क के किनारे गिर गईं। एक व्यक्ति की सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने इलाज के लिए हाटा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान महिला ने पुलिस वालों को बताया कि ससुराल के लोगों ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया है। महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की भोर में शहाना की मौत हो गई। महिला के बयान के आधार पर हाटा कोतवाली पुलिस ने सुबह उसकी सास और ननद को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में इन दोनों महिलाओं ने कहा कि उनके घर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। मृतका शहाना की बेटी 13 वर्षीया आसमां का भी कहना है कि वह लोग घर पर ही मौजूद थीं और घर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
गांव के लोगों का भी कहना है कि शाम को मृतका के घर के आसपास कोई शोर सुनाई नहीं दिया था। जो भी घटना हुई है वह गांव से बाहर ही हुई होगी। गांव के लोगों को घटना के बारे में तब पता चला जब पुलिस मृतका के घर पहुंची। दूसरी ओर मृतका के भाई छोटू का आरोप है कि ससुराल के लोग उसकी बहन को मारते-पीटते रहते थे। उन्हीं लोगों ने उसे जलाकर मार डाला है। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तरफ से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा जाएगा। घटना से संबंधित अन्य सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।