फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर बूथ पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करें - योगी

हर बूथ पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करें - योगी

Wed, 08 May 2019 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हर बूथ पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करें - योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर बूथ पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हो, यह सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह पहले शिप्रा लॉन में शहर विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारियां परखीं। उन्होंने कहा कि बूथों पर कामकाज की कागजी खानापूर्ति न की जाए। निष्क्रिय बूथ कमेटियों को पुनर्गठित करने का निर्देश भी दिया। विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की मौजूदगी में एक-एक बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति जांची, फिर उनसे सीधा संवाद किया। तमाम अध्यक्षों को नाम से बुलाया और पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

वहीं, जंगल सिकरी के सुंदरम मैरिज हाल में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करके जीत का मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने विधायक विपिन सिंह की मौजूदगी में सीएम ने कहा कि भीषण गर्मी में मतदाता घर से निकलें, यह जिम्मेदारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा कल, शाह का रोड शो 14 को

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अभयनंदन इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14 मई को गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। करीब छह किलोमीटर का रोड शो करके पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसभा और रोड शो का ऐतिहासिक बनाएं। गोरखपुर में पार्टी की बड़ी जीत का संदेश देश, दुनिया में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेट पेपर के नमूने के साथ करें जनसंपर्क

मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया। कहा कि बैलेट पेपर के नमूने के साथ 10, 11 और 12 मई को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। कार्यकर्ता हर मतदाता के घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। 15, 16 और 17 मई को सभी बूथों के मतदाताओं के घर मतदाता पर्ची पहुंचे, यह सुनिश्चित करना होगा।

सेल्फी लें और ‘मुस्कुराइए कि गोरखपुर में हैं’ के साथ सोशल मीडिया पर डालें

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर का विकास तेजी से हो रहा है। एम्स की ओपीडी चल रही है। बीआरडी मेडिकल की चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ी है। रामगढ़ताल परियोजना अंतिम चरण में है। खाद कारखाना 2020 तक चल जाएगा। गोरखपुर की सड़कें चौड़ी और अच्छी हो गई हैं। विकास कार्यों को दर्शाते हुए अपनी सेल्फी लें और हैश टैग ‘मुस्कुराइए कि आप गोरखपुर में हैं’ के साथ ट्विटर हैंडल पर शेयर करें। फेसबुक, स्नैपचेट, इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर भी उपलब्धियां गिनाई जा सकती हैं।
कार्यकर्ता का नाम लिया तो लगे जिंदाबाद के नारे
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक कार्यकर्ता का नाम लिया तो मुख्यमंत्री जिंदाबाद का नारा लगने लगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने कहा किरावण जी आप बैठ जाएं। आप हमारे पुराने कार्यकर्ता हैं। आपका उत्साह अच्छा है। मुख्यमंत्री के मुंह से अपना नाम सुनकर बूथ अध्यक्ष गदगद हो गए। बोले, सारी तैयारियां पूरी हैं।

जो कार्यकर्ता चाहेंगे, उन्हें फिल्मों में मिलेगा काम

मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग कार्यकर्ता राम मिलन निषाद को पत्रकार दीर्घा में देखा तो बोल पड़े। राम मिलन जी आप पत्रकार दीर्घा में हैं। आप पुराने कार्यकर्ता हैं, मगर आप हमेशा मुंबई भाग जाते हैं। इस बार मुंबई का प्रत्याशी ले आए हैं। रवि किशन सांसद बनेंगे तो फिल्मों में काम भी दिलाएंगे। उनकी मुंबई में अच्छी जान-पहचान है। जो भी इच्छुक कार्यकर्ता होंगे, उन सबको फिल्मों में काम मिलेगा।

रोक लगी तो बजरंगबली के दर्शन की ठानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई तो ठान लिया कि बजरंगबली के जितने मंदिर हैं, वहां जाऊंगा। दर्शन-पूजन करके जीत का आशीर्वाद मागूंगा। अयोध्या और वाराणसी भी गया। इस बीच एक गरीब के घर जाकर भोजन करने का मौका भी मिला, उन्हें आवास के लिए ढाई लाख रुपये मिला था।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed