फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   न्यू पर्ल हास्पिटल एवं मैटरनिटी होम का आपरेशन थियेटर सील

न्यू पर्ल हास्पिटल एवं मैटरनिटी होम का आपरेशन थियेटर सील

Sun, 28 Apr 2019 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
न्यू पर्ल हास्पिटल एवं मैटरनिटी होम का आपरेशन  थियेटर सील
Doctor writes prescription - फोटो : social media
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी शनिवार को भी जारी रही। इस क्रम में शाहपुर स्थित न्यू पर्ल हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम के आपरेशन थियेटर व एक कमरे को टीम ने सील कर दिया। वहीं मोहद्दीपुर के जननी हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम, बिछिया के सत्यम हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम और शाहपुर स्थित लाल पैथ लैब के कलेक्शन सेंटर, अवध पेशेंट केयर को नोटिस जारी किया है। इन सभी जगहों पर बायो वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था नहीं थी। यहां मानक के मुताबिक डस्टबिन नहीं थे।
विज्ञापन


एडिशनल सीएमओ डॉ एनके पांडेय व टीम ने शनिवार को मोहद्दीपुर स्थित जननी हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम, पीएसी कैंप बिछिया स्थित सत्यम हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में इस्तेमाल किये गए सिरिंज खुले टब में फेंके गए थे। सभी पेपर तो ठीक मिले लेकिन दोनों ही जगह वेस्ट मैनेजमेंट में कमी पाई। शाहपुर स्थित न्यू पर्ल हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम पहुंची। यहां मरीज तो मिले लेकिन डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ नहीं थे। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। एडिशनल सीएमओ ने बताया कि अधिकांश अस्पताल वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उन्हें नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई होगी। टीम में केके श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव और मृत्युंजय पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed