{"_id":"5c72f428bdec2273a67cade4","slug":"161551037480-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटे से निकलीं गाड़ियां, चौकस रही सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटे से निकलीं गाड़ियां, चौकस रही सुरक्षा
Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में दूर दराज से लोगों को लेकर आई गाड़ियां फर्राटे भरती रहीं। पुलिस-प्रशासन की ओर से ट्रैफिक के लिए किए गए बेहतर इंतजाम की वजह से लोगों को परेशानी नहीं हुई। हर जगह तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम नहीं लगने दिया। उधर, रैली स्थल पर भी बैरीकेटिंग और सुरक्षा के लिए मुकम्मल इंतजाम ऐसा रहा कि भीड़ जोश में थी, मगर कोई अव्यवस्था नहीं फैली।
प्रधानमंत्री के सभा की सुरक्षा त्रिस्तरीय बनाई गई थी। प्रदेश के 40 जिले की फोर्स के अलावा चार डीआईजी, 12 एसपी, 18 एएसपी, 48 सीओ, 100 निरीक्षक, 700 दारोगा, 30 महिला दरोगा, 2500 सिपाही, 140 महिला सिपाही, 10 कंपनी पीएसी और सात कंपनी पैरा मिलिट्री के जवानों की ड्यूटी लगी थी। ट्रैफिक पुलिस के करीब दो सौ पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में जुटे रहे।