फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चरगहां में तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार

चरगहां में तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार

Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
चरगहां में तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार
चरगहां में तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग की लपटों के सहारे तेंदुए को जंगल की तरफ भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में शनिवार की रात दरवाजे पर बंधी बकरियों को तेंदुए ने शिकार बना लिया। जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरी बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव वालों ने लाठी-डंडा लेकर शोर मचाते हुए आग की लपटें दिखाकर जंगल की तरफ भगाया। ग्राम प्रधान की सूचना पर रविवार को दिन में एसडीओ निचलौल ने गांव में पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी।

कुछ दिनों से कोठीभार थानाक्षेत्र के पैकौली कला व गुरली रमगढ़वां क्षेत्र में तेंदुए के दस्तक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। इस बीच शनिवार की रात ग्राम सभा बड़हरा चरगहां निवासी केश्वर चौहान व दिनेश चौहान की बकरियों को तेंदुए ने शिकार बना लिया। केश्वर व दिनेश के अनुसार शनिवार की रात दरवाजे पर बंधी बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन लोगों ने मचाना शुरू किया। जिसके बाद गांव के फरेंदे सिंह, जगदीश मल्ल, रामकिशुन, रामबेलास, हरंगी व अशोक आदि हाथों में लाठी-डंडे लेकर दरवाजे पर पहुंचे और तेंदुए को जंगल की तरफ भगाया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा के माध्यम से वन विभाग के एसडीओ निचलौल अशोक चंद्रा को दी। सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया और गांव वालों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों को नसीहत दी कि घरों के बाहर छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें और अपने घर के सामने आग जला कर धुंआ करें। तेंदुए से किसी भी तरह की छेड़खानी न करें और उसे देखते ही तत्काल वनकर्मियों को सूचना दें। इस दौरान वन दरोगा रामआशीष, वन रक्षक आशीष सिंह, रामशेर सिंह, राजकुमार, रामप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed