फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोला ब्लाक में बनेगा गो संरक्षण केंद्र

छुट्टा पशुओं के लिए बनेगा गो संरक्षण केंद्र

Sun, 05 Aug 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 05 Aug 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
गोला ब्लाक में बनेगा गो संरक्षण केंद्र
Cow
गोरखपुर। सड़कों पर घूमने तथा निराश्रित पशुओं के रहने के लिए पांच एकड़ भूमि में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए गोला ब्लॉक के गाजे गड़हा गांव में जमीन उपलब्ध कराई गई है। इस केंद्र में एक हजार पशुओं के रखने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। 14 हजार वर्ग फिट में पशुओं के रहने के लिए शेड बनाया जाएगा। वहां कर्मचारियों के लिए आवास का भी निर्माण होगा। इस पर 1.20 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के लिए सरकार हर जिले में पशु संरक्षण केंद्र का निर्माण कराने निर्णय लिया है। डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम से पांच एकड़ जमीन तलाशने के लिए कहा था। एसडीएम गोला की तरफ से गाजे गड़हा गांव में पांच एकड़ ग्रामसमाज की जमीन उपलब्ध कराई गई है। वहां 14 हजार वर्ग फिट में पशुओं के रहने के लिए टीन शेड का निर्माण होगा। जबकि उनके खाने के लिए दो हजार वर्ग फिट में भूषा के लिए दो गोदाम बनाए जाएंगे। 300 वर्ग फिट में कार्यालय और औषधि केंद्र का निर्माण होगा। वहां कार्य करने वाले छह कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पशु केंद्र से अनेक समस्या होगी खत्म

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डीके शर्मा के मुताबिक जमीन ग्रामसमाज की तरफ से मुफ्त दी जा रही है। केंद्र की स्थापना से अनेक समस्याओं के समाधान होंगे। छुट्टा पशुओं के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फसलों का नुकसान होता है। उसमें कमी आएगी। पशुओं के गोबर और मूत्र से जैविक खाद, कीटनाशक बनाया जाएगा। इसका लाभ किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed