फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मानबेला के किसानों और महिलाओं ने भिक्षाटन किया

मानबेला के किसानों और महिलाओं ने भिक्षाटन किया

Sun, 21 Jan 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 21 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
मानबेला के किसानों और महिलाओं ने भिक्षाटन किया
किसानों ने प्रदर्शन कर जीडीए पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। - फोटो : Amar Ujala
जीडीए की तरफ से जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मानबेला के किसानों ने रविवार को चेतना तिराहे पर भिक्षाटन करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया गया तो सभी 12 गांवों के किसान अनशन शुरू करेंगे। इसके लिए उन्होंने जीडीए को 10 दिन का समय है। प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


लंबे अरसे से आंदोलनरत किसानों की मांगों को ठुकराते हुए जीडीए ने राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना के आवंटियों को कब्जा दिलाने का काम शुरू कर दिया है। इसी के विरोध में रविवार को पोखरभिंडा, करीमनगर, मानबेला, फतेपुर, पीरन सईद, मिर्जापुर, हमीदपुर, मुगलपुर, मौर्या टोला, डिहवापुर समेत 12 गांवों के किसान, उनके परिवार की महिलाओं ने चेतना तिराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसानों ने मुख्यमंत्री से मिलने और उनसे भी भिक्षा लेने की इच्छा जताई। साथ ही कहा कि आंदोलन इतने से थमने वाला नहीं है। जल्द ही 12 गांवों के किसान डीएम आवास के सामने अनशन करेंगे। भिक्षाटन करने वालों में इंद्रावती देवी, तपेसरी देवी, सुगंधि देवी, नाजरा देवी, रेहाना खातून, मंजू देवी, सलमा, आशा देवी, जानकी देवी, फूलमती, रजनी, सारिका देवी, प्रतिभा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का रवैया पूरी तरह से किसान विरोधी है। इसी वजह से 12 गांवों के लोगों ने चेतना तिराहे पर भिक्षाटन किया। आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
- राणा राहुल सिंह, कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed