{"_id":"5a073d874f1c1b3c3d8b6bfc","slug":"161510423943-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया राधा-कृष्ण का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया राधा-कृष्ण का विवाह
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
राधा दरबार में राधा-कृष्ण के विवाह का मंचन हुआ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित एक लॉन में शनिवार को राधा दरबार का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नृत्य और भजनों के बीच राधा-कृष्ण के विवाह की रस्में निभाई गईं। इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया, फिर आरती हुई।
इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, फिर गणेश वंदना हुई। अध्यक्ष संगीता सिंघानिया ने मुख्य अतिथि उमादास, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर अंजू चौधरी और उमा सर्राफ का स्वागत किया और संस्था की गतिविधि पर प्रकाश डाला। बताया कि मानव जीवन के सांसारिक और अध्यात्मिक पक्ष के उत्थान के लिए 25 अगस्त 2002 को आठ सखियों ने मिलकर राधा दरबार की स्थापना की थी। अब इस परिवार में 121 सखियां शामिल हो चुकी हैं। संचालन कर रहीं नीलम श्यान और अंजलि लिलारिया ने राधा-कृष्ण के विवाह का वर्णन किया। कान्हा की भूमिका रश्मि जालान ने निभाई। वाद्यों पर संगत जुगुन शर्मा और दीपक श्रीवास्तव ने दी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने भजन पुस्तिका ‘संकल्प’ का विमोचन किया। इस मौके पर रंजना छापड़िया, नीलम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रूपा जालान, उषा मस्करा, कविता चौधरी, अनीता जालान, सरोज अग्रवाल, रेनू गोयल, अनीता शिरीष, मधु सर्राफ, मधु गोयनका आदि मौजूद रहीं।