फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर से जुड़ेगा रामायण सर्किट

गोरखपुर से जुड़ेगा रामायण सर्किट

Wed, 04 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से जुड़ेगा रामायण सर्किट

विज्ञापन
गोरखपुर। बुद्धा सर्किट की तर्ज पर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे रामायण सर्किट से गोरखपुर को भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग ने अयोध्या शोध संस्थान से सरयू तट के आसपास के इलाकों में प्रभु राम से जुड़ी धरोहरों की जानकारी मांगी है। राम से जुड़ी इन धरोहरों को अयोध्या के रामजानकी मंदिर से शुरू हो रहे रामायण सर्किट से जोड़ा जाएगा। सरयू नदी गोरखपुर के बड़हलगंज, गोला, बेलघाट से होकर गुजरती है।

रामायण सर्किट के लिए केंद्र सरकार की ओर से 223 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। ये सर्किट देश के 15 शहरों से होकर गुजरेगा। इस फेहरिस्त में गोरखपुर का भी नाम शामिल हो सकता है। इससे जहां पर्यटन के विकास को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार की बेहतर संभावनाएं भी गोरखपुर के लोगों को मिल सकेंगी। पयर्टन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने बताया कि हाल ही में दिल्ली के अनाम शख्स ने पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर गोरखपुर से गुजरने वाली सरयू नदी के आसपास के इलाकों में प्रभु राम से जुड़ी आध्यात्मिक धरोहरों के होने की बता कही थी। साथ ही इन्हें रामायण सर्किट से जोड़ने का अनुरोध किया था। इसके बाद पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री से बातकर गोरखपुर में इसकी संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। इस पर पर्यटन विभाग ने अयोध्या शोध संस्थान को पत्र लिखकर गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में रामायणकाल से जुडे़ धरोहरों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


कहां कहां से गुजरेगा रामायण सर्किट
अयोध्या, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, सीतामढ़ी, बक्सर, दरभंगा, नंदीग्राम, महेंद्रगिरी, जगदलपुर, भद्राचलम, रामेश्वरम, हंपी, नासिक, नागपुर, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed