{"_id":"59d270f14f1c1bd9538b5666","slug":"161506963697-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी हत्याकांड में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी हत्याकांड में तीन पर केस दर्ज
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बढ़नी में युवा सब्जी व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस के जरिए मृतक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हत्या की जघन्यता प्रेम संबंधों की ओर इशारा कर रही है। पुलिस का दावा है कि अब तक की जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर जल्द ही हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा। बढ़नी के वार्ड नंबर नौ के रामजानकी मंदिर क्षेत्र निवासी सब्जी व्यापारी रवि (25) की रविवार की शाम नगर के सिनेमा हाल के पास नेपाल सीमा से सटे अरहर के खेत में लाश मिली थी। उसका गला रेत दिया गया था। दाएं हाथ, पेट व गुप्तांग को भी बुरी तरह कुचला गया था। शव को अरहर के पौधों से ढककर रखा गया था। दुर्गंध के आधार पर लोग वहां तक पहुंचे तो हत्या की जानकारी हुई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो आरोपी कस्बे के हैं, जबकि तीसरा पड़ोसी नेपाल का रहने वाला है। संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक की जिस तरह हत्या हुई है, उससे गहरी रंजिश की बात स्पष्ट हो रही है। उसके दाएं हाथ और गुप्तांग को कुचलना प्रेम संबंधों की ओर भी इशारा कर रहा है। इसके अलाव नेपाल सीमा से सटे खेत में हत्या और शव को अरहर के पौधों से छिपाने की कोशिश से यह आशंका भी जताई जा रही है कि हत्यारे शव को बार्डर पार ले जाना चाहते थे, लेकिन दशहरा पर भीड़ और सतर्कता के चलते वहीं छोड़ दिया गया। बहरहाल, पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से छानबीन कर रही है। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि सर्विलांस के जरिए युवक के मोबाइल का लोकेशन मेला स्थल के आसपास मिला है। इससे लग रहा है कि बुलाकर रवि की हत्या की गई है। तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सु राग हाथ लगे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कई बिंदु स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन