{"_id":"59cea0524f1c1bcd538b516e","slug":"161506713682-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में एलईडी से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में एलईडी से जगमगाएगा शहर
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। आने वाले नए साल पर प्रदेश सरकार गोरखपुर नई सौगात दे रही है। पूरा शहर न सिर्फ रोशनी से जगमगाएगा, बल्कि लाखों की बिजली भी बचेगी। यह शहर के हैलोजन और सोडियम लाइटों के एलईडी बल्ब में बदलने से संभव हो सकेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। नगर निगम के अधिकारियों ने दिसंबर तक इस काम को पूरा करने की योजना बनाई है।
बिजली संरक्षण के तहत शहर के करीब 32 हजार हैलोजन और सोडियम लाइटों को बदलकर उनकी जगह एलईडी बल्ब लगाए जाने हैं। नगर निगम ने यह काम शुरू कर दिया है। शुरुआत शहर के इंट्री प्वाइंट से की जा रही है। यानी जिन रास्तों से लोग शहर आते हैं, वहां प्राथमिकता पर एलईडी बल्ब लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत महेसरा से गोरखनाथ मंदिर, धर्मशाला बाजार, विजय चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा तक यह काम पूरा हो चुका है। नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग के अवर अभियंता अशोक श्रीवास्तव ने बताया शहर में अब तक 1600 एलईडी बल्ब लगाए जा चुके हैं। दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा और अगले साल से पूरा शहर एलईडी की रोशनी से जगमगाने लगेगा।