फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला की मौत, पति ने खाया जहरीला पदार्थ

महिला की मौत, पति ने खाया जहरीला पदार्थ

Mon, 18 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत, पति ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
गोरखपुर।
बेलीपार इलाके के भरवलिया गांव में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रविवार की सुबह जब महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तो पति ने भी जहर खा लिया। घर वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के गले पर निशान देख शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि शनिवार को झगड़ा होने के बाद महिला ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली थी।

बेलीपार प्रतिनिधि के मुताबिक भरवलिया गांव निवासी लालू निषाद मुंबई में मजदूरी करता है। करीब डेढ़ साल पहले उसने खुशी (22) से प्रेम विवाह किया था। दोनों मुंबई में ही रहते थे, लेकिन छह महीने पहले वे गांव चले आए थे। लालू के शराब पीने से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार की रात भी शराब को लेकर झगड़ा हुआ था और रविवार की सुबह खुशी का शव मिला। होश में आने पर लालू को जब पत्नी की मौत की जानकारी हुई तो उसने भी जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलने पर घर वाले तत्काल तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed