{"_id":"597cab874f1c1b86038b466e","slug":"161501342599-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों को गोद लेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों को गोद लेंगे व्यापारी
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ मीटिंग करते नगर आयुक्त।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। डीएम राजीव रौतेला की पहल पर शहर के व्यापारियों, डॉक्टरों और बैंक प्रबंधन ने विभिन्न चौराहों को गोद लेने की पेशकश की है। यहीं नहीं इन्होंने गोलघर के सौदर्यीकरण के लिए भी हाथ बढ़ाया है। ये सभी मिलकर प्रशासन, नगर निगम और यातायात विभाग की मदद से चौराहों और गोलघर को सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे।
शनिवार को गोलघर स्थित एक होटल में व्यापारियों, नगर निगम, जीडीए, यातायात विभाग के अफसरों की हुई बैठक में इसपर रणनीति बनी। सभी ने गोद लेने के लिए चौराहों का नाम प्रस्तावित किया। डीएम की अनुमति के बाद वे इन चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करेंगे। तय हुआ कि गोद लेने वाले लोग चौराहों पर लगी महापुरूषों की मूर्तियों की समय-समय सफाई कराने के साथ ही वहां फूलों के गमले, चौराहे की रंगाई पोताई का काम करेंगे। नगर निगम, जीडीए और यातायात विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि वहां कब्जा न होने पाए। छुट्टे पशु विचरण न करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
इसी तरह गोलघर के सभी दुकानदार फुटपाथ पर से अपना कब्जा हटाएंगे और वहां फूलों के गमले आदि लगाएंगे। गोलघर की दुकानों को एक रंग में रंगने पर भी चर्चा हुई मगर इसपर सहमति नहीं बन पाई। दुकानों पर लगे अलग-अलग साइन बोर्ड आदि की वजह से यह संभव नहीं है। नगर निगम और जीडीए सड़कों पर यातायात संकेतक, जेब्रा क्रासिंग, सीसी कैमरों के साथ ही पार्किंग स्थलों पर साइन बोर्ड लगाएगा।
विज्ञापन
निर्माण शुरू होने तक जलकल में भी पार्किंग
जलकल में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होने तक 50 वाहनों को यहां पर पार्क करने का निर्णय हुआ। इसके अलावा कुछ व्यापारियों के वाहन गोलघर स्थित जीडीए टावर और कुछ के बलदेव प्लाजा में खड़े कराएं जाएंगे। यही नहीं दो दिन पहले डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी तय हुआ था कि गोलघर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। जल्द ही इसे लेकर भी सख्ती शुरू करने पर सहमति बनी।
चौराहों को गोद लेने के लिए ये आगे आए
चौराहा गोल लेने वाली संस्था
असुरन चौक सहारा फाउंडेशन
गणेश चौराहा गणेश मिष्ठान
इंदिरा तिराहा गैलेंट इस्पात लिमिटेड
कचहरी चौराहा शुद्ध प्लस और बैंक आफ बड़ौदा
शास्त्री चौक शुद्ध प्लस प्राइवेट लिमिटेड
पैडलेगंज तिराहा पूर्वांचल बैंक
टाउनहाल सहारा फाउंडेशन
छात्र संघ चौराहा सहारा फाउंडेशन
रेलवे स्टेशन चौराहा एचडीएफसी बैंक
हरीओम नगर तिराहा इंडस इंड बैंक
अग्रसेन चौराहा एक्सिस बैंक
बेतियाहाता अपोलो क्लिनिक एचडीएफसी व बैंक आफ बड़ौदा बैंक
फिराक गोरखपुरी इलाहाबाद बैंक्र
अमर उजाला तिराहा गैलेंट इस्पात लिमिटेड और ग्लोबल हास्पिटल