{"_id":"597c8d874f1c1b66278b483d","slug":"161501334919-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी की भक्ती में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी की भक्ती में झूमे भक्त
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भजन गाते गोपाल पांडेय।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। श्री चावो वीरो दादी समिति के तत्वावधान में शनिवार को गोकुल अतिथि भवन में हुआ कार्यक्रम दादी भक्तों से आबाद रहा। श्री चावो वीरो सती दादी के वार्षिकोत्सव पर दादी के जयकारे गूंजते रहे। मंगलपाठ, भजन-कीर्तन के साथ डांडिया के दौरान दादी भक्त झूमते नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत महेश रूंगटा ने पत्नी सुनीता के साथ ज्योति जलाकर की। भजन गायिका अंजली और दूरदर्शन के कलाकर गोपाल पांडेय ने ‘गजानन आओ पधारो म्हारे आगजे...’ गणेश वंदना गाई। फिर मंगलपाठ शुरू हुआ। इस मौके पर दादी भक्तों ने उनके जन्म से लेकर सती होने तक की संगीतमयी कथा सुनाई। फिर अंजली और गोपाल पांडेय ने दादी भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देते हुए दोनों ने जब ‘मेरी मैया मेरे घर आयी, मैं तो झूम-झूम बांटू बधाई’ गाया तो सब अपनी जगहों पर झूमते नजर आए। ढोलक पर बबलू, बांसुरी पर रानू जॉनसन, पैड पर दिलीप ने संगत दी। प्रियंका, राजू ने कोरस में साथ दिया।
इसके बाद डांडिया में लोग जमकर थिरके। कार्यक्रम के बीच दादी की आकर्षक झांकियों ने भी लोगों को खूब लुभाया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश रूंगटा, अशोक रूंगटा, अंजनी रूंगटा, अतुल खेतान, बांके बिहारी रूंगटा, विमल रूंगटा, कैलाश रूंगटा, कमल रूंगटा, निरंजन रूंगटा, संतोष रूंगटा, प्रमोद खेतान, अभय सागर, श्यामसुंदर रूंगटा आदि मौजूद रहे।