फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गुरु की भूमिका में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ

गुरु की भूमिका में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun, 09 Jul 2017 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Jul 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
गुरु की भूमिका में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ
गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम के गुरु का रूप भी देखने को मिला। - फोटो : Amar Ujala
गुरु पूर्णिमा पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु की भूमिका में दिखे। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में गुरू पूजा हुई लेकिन इस बार मौका खास था। योगी अब यूपी के सीएम भी हैं। नाथ संप्रदाय में योग की दीक्षा लेने वाले योगेश्वरों के अलावा देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने गुरु योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया तो उन्होंने भी तिलक लगाकर सबको आशीर्वाद दिया। इस दौरान 300 से ज्यादा शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। कुछ ने गुरु दक्षिणा भी दी।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भले ही राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हों लेकिन शिष्यों के लिए वह पहले गुरु हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से जुटे शिष्यों का कहना था कि वे किसी सीएम से नहीं बल्कि अपने गुरु से मिलने आए हैं। तिलक हाल में दिन में 12 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुपूर्णिमा का कार्यक्रम की शुरूआत गायक राकेश श्रीवास्तव के भजन से हुई। भजन के बीच गोरक्ष पीठाधीश्वर तिलक हाल में बनाए गए आसन पर बैठे। कमांडो के घेरे में बैठे योगी के पास सबसे पहले मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ पहुंचे और तिलक लगाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। योगी ने भी उनको तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। यह सिलसिला आगे बढ़ता गया मंदिर से जुड़े व अन्य लोग बारी-बारी से आते रहे और आशीर्वाद लेते रहे। इस तरह से करीब तीन सौ लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


विधायकों ने भी लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भाजपा विधायकों ने सीएम से आशीर्वाद लिया। कैंपियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक श्यामधनी राही, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विपिन सिंह, शीतल पांडेय ने योगी को टीका लगाया तो उन्होंने भी सभी को टीका लगाकर आशीर्वाद दिया। ज्यादातर विधायक सीएम के साथ नजर आए लेकिन दो दिवसीय दौरे के दौरान नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल नहीं दिखे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। कहा गया कि महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी से विवाद के बाद विधायक से सीएम नाराज हैं। मुख्यमंत्री के पिछले दौरे के दौरान भी नगर विधायक साथ नहीं थे। हालांकि विधायक ने कहा कि वह शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed