फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धरने पर बैठी स्टाफ नर्स का गर्भपात

धरने पर बैठी स्टाफ नर्स का गर्भपात

Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठी स्टाफ नर्स का गर्भपात
गर्भपात। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में समान कार्य समान वेतन की मांग समेत परमानेंट नर्सों की तैनाती के विरोध में जारी ट्रामा सेंटर संविदा कर्मियों के धरने में बैठी स्टाफ नर्स का गर्भपात हो गया। मंगलवार को धरने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद संविदा कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गर्भपात की जानकारी दी। घटना को लेकर पीड़ित स्टाफ नर्स ने प्राचार्य और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा पर केस दर्ज कराने की बात कही है।

धरने का नेतृत्व कर रहे मेडिकल कॉलेज संविदा कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार नाविक ने बताया कि मंगलवार को धरने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। वहां गर्भपात का पता चला। 22 दिनों से हम लोग धरना दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिक बैठने और कॅरिअर अधर में फंसने के चलते पूनम भारती के चार माह का गर्भपात हुआ है। दूसरी ओर पूनम भारती ने मामले में प्राचार्य और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


डीएम से मिले संविदा कर्मी
गोरखपुर। बीआरडी मेेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में तैनात संविदा कर्मियों ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। बीआरडी में 22 दिनों से संविदा कर्मियों का धरना जारी है। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। इसे लेकर नाराज संविदा कर्मियों ने डीएम कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
संविदा कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि ट्रामा सेंटर में 2010 से संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन अब तक एक बार भी वेतन की बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि डॉक्टरों का वेतन बढ़ाते हुए उन्हें समान कार्य और समान वेतन का लाभ दिया जा रहा है। हमारे कार्यरत होने के बाद भी प्राचार्य और डीजी के माध्यम से परमानेंट नर्सों को ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह हमें बेरोजगार बनाने की साजिश है। इसी के खिलाफ 22 दिन से धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed