फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 करोड़ से चमकेंगी शहर की कई सड़कें

13 करोड़ से चमकेंगी शहर की कई सड़कें

Tue, 20 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
13 करोड़ से चमकेंगी शहर की कई सड़कें

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) 13.26 करोड़ रुपये से शहर की कई सड़कों, नाला और डिवाइडर के निर्माण समेत 22 काम कराएगा। कमिश्नर अनिल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की शाम आयुक्त सभागार में हुई अवस्थापना समिति की बैठक में इन सभी कामों पर अंतिम मुहर लग गई। जल्द ही इन सभी कामों के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। महीने भर के भीतर ही काम शुरू हो जाएगा। बैठक में पूर्व में प्रस्तावित पैडलेगंज चौराहे के सौंदर्यीकरण और बेतियाहाता समेत बजाज पार्क की मरम्मत के काम पर सहमति नहीं बन पाई।
इसी तरह असुरन चौराहे से पिपराइच रोड पर स्थित छाया टाकिज तक आरसीसी डिवाइडर का निर्माण कार्य टाल दिया गया है। इसकी जगह अब इंदिरा बाल विहार स्थित वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से लेकर हरिओम नगर तिराहे तक डिवाडर और सड़क का सुदृढ़ीकरण कराने पर सहमति बनी है। इसी तरह रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति से लेकर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस तक की सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण कराया जाएगा। 710 मीटर लंबी इस सड़क पर 21 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बौद्ध संग्रहालय के पास स्थित रेल विहार कॉलोनी के पार्क की मरम्मत पर 10.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 231 मीटर लंबे जॉगिंग ट्रैक दुरुस्त कराने के साथ ही पार्क में पौधरोपण और पानी की पाइपों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। आजाद चौक कजाकपुर रोड, फुलवरिया शुलभ शौचालय होते हुए देवरिया बाईपास तक जाने वाली सड़क की जगह सीसी रोड और नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिसपर 73.34 लाख रुपये खर्च होंगे। शहर के विभिन्न सड़कों पर ट्री-गार्ड लगाने के लिए वन विभाग को 34 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राप्तीनगर फेज चार की सड़कों के बहुरेंगे दिन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज से राप्तीनगर होते हुए मानबेला तक जाने वाली कॉलोनी की सभी सड़कों की हालत अब दुरुस्त हो जाएगी। अवस्थापना मद से नए सिरे से इन सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। एक किलोमीटर से अधिक लंबी इस सड़क पर 1.70 करोड़ रुपये खर्च होगा।
---
नकहा ओवरब्रिज से स्पोर्ट्स कालेज तक सीसी नाला
नकहा ओवरब्रिज से लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज तक सड़क के दोनों तरफ प्राधिकरण सीसी नाले का निर्माण कराएगा। इससे वहां बन रही सड़क तो सुरक्षित होगी ही, जलभराव से भी राहत मिलेगी। 2.56 किलोमीटर लंबे इस नाले पर 4.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

-----
आसान होगा झारखंडी मंदिर से सिक्टौर आना
इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र को देवरिया बाईपास से जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण और उच्चीकरण का काम भी अवस्थापना मद से होगा। सड़क की लंबाई अधिक होने की वजह से इसे विभिन्न चरण में कराया जाएगा। पहले चरण में झारखंडी मंदिर के पीछे शिवपुर वीरबहादुरपुरम, रामपुर भक्ता होते हुए 670 मीटर दूरी तक की सड़क बनाई जाएगी। इस पर करीब 1.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

-----------
इन कामों को भी मिली हरी झंडी -
-भरवलिया स्थित सत्तू यादव के मकान से मौर्या कांप्लेक्स तक सीसी रोड व नाली: 40.13 लाख
-आरटीओ तिराहे के आस-पास सड़क एवं नाली का सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण: 35 लाख
-दिव्य नगर स्थित शंकर जी के मंदिर से राजकुमार श्रीवास्तव के मकान तक: 18.89 लाख
-न्यू कालोनी माधोपुर स्थित काली मंदिर से एनएच चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल के चारो तरफ पिच रोड:54.22 लाख
-मनौनी मंदिर से गंगेश मिश्रा प्रधानाचार्य के मकान होते हुए मृत्युंजय सिंह के मकान तक सीसी रोड: 37.39 लाख
-कजाकपुर न्यू विवेकपुरम कालोनी में हरि प्रसाद गुप्ता के मकान से पदम नाथ त्रिपाठी के मकान तक सीसी रोड: 58 लाख
-महुई सुघरपुर स्थित प्रयागपुरम कालोनी से लिटिल एंगिल स्कूल से रामनाथ यादव के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण: 39.57 लाख
-रसूलपुर में ग्रीन सिटी फेज द्वितीय में बनारसी के मकान से हरि नंनद श्रीवास्तव के मकान तक सीसी रोड व नाली: 47 लाख
-मिर्जापुर में मस्जिद से आलम गिरी व आदित्य मौर्या के मकान तक: 20.05 लाख
-गौतम विहार प्राइवेट लिमिटेड स्थित एलआईसी से ललिता पाण्डेय के मकान तक इंटरलाकिंग व नाली निर्माण: 13.07 लाख
-रसूलपुर के शक्ति नगर कालोनी में सूरज श्रीवास्तव के मकान से अजय सिंह के मकान तक सड़क व नाली निर्माण: 13.48 लाख
-राप्ती नगर में हिमांशु गैस सर्विस से एलआईजी प्रथम तक सड़क व नाली निर्माण: 15.27 लाख
-रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में आरओ व वाटर कूलर के ऊपर शेड आदि का काम: 1.81 लाख
-बुद्ध विहार व्यवसायिक में मनप्रिय हॉस्पिटल से ग्लोबल हॉस्पिटल तक इंटरलाकिंग नाली:16.52 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed